1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने किया विमान में हुई गड़बड़ी का जिक्र, कहा- 8 हज़ार फीट नीचे आया था प्लेन, महसूस हुआ जान गई

राहुल गांधी ने किया विमान में हुई गड़बड़ी का जिक्र, कहा- 8 हज़ार फीट नीचे आया था प्लेन, महसूस हुआ जान गई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 02:52 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: दिल्ली की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिन पहले हुई विमान की घटना का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि खराबी के बाद प्लेन करीब आठ हज़ार फीट नीचे आ गया था। राहुल ने यहां तक कहा कि उस वक्त उन्हें महसूस हुआ कि अब जान नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद कैलाश मानसरोवर जाऊंगा।

कांग्रेस अध्यक्ष आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में राहुल ने हाल ही में अपने विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी की घटना का उल्लेख किया और कहा कि चुनाव पूरा होने के बाद वह इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान है।

राहुल ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे। हवाई जहाज तेजी से नीचे गिरा। आठ हजार फुट नीचे गिरा। मैंने सोचा, चलो, गाड़ी गई। फिर मेरे दिमाग में आया कि कैलाश मानसरोवर जाना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के चुनाव के बाद मुझे आपसे (कार्यकर्ताओं से) 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए ताकि मैं कैलाश मानसरोवर जा सकूं।’’

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक जाते समय राहुल के विमान में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत