1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rahul Gandhi's Press Conference: राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने मांगा प्रधानमंत्री का इस्तीफा, चुप्पी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi's Press Conference: राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने मांगा प्रधानमंत्री का इस्तीफा, चुप्पी पर साधा निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 01:37 pm IST

राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी की जेब में 30000 करोड़ रुपए डाले

Rahul Gandhi's Press Conference - India TV Hindi
Rahul Gandhi's Press Conference 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री और सरकार पर बड़ा हमला किया है, राहुल गांधी ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री के सामने भ्रष्टाचार हुआ है, इसपर प्रधानमंत्री अगर जबाव नहीं दे सकते तो वह इस्तीफा दें। राहुल गांधी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल विमान के मुद्दे पर सरकार को घेरा है, गुरुवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में प्रधानमंत्री ने अनिल अंबानी की जेब में 30000 करोड़ रुपए डाले। राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के ताजा फ्रांस दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जल्दबाजी में उन्हें फ्रांस क्यों भेजा गया है। 

इस बीच रक्षा मंत्री के ताजा फ्रांस दौरे पर राहुल गांधी के सवाल पर रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं हुआ है, रक्षा मंत्री का फ्रांस दौरा पहले से तह था जिसके तहत ही वह फ्रांस गई हुई हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत