1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल और प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने मेरठ जाने से रोका, दिल्ली लौटे

राहुल और प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने मेरठ जाने से रोका, दिल्ली लौटे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 04:37 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाने से रोक दिया है।

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Image Source : INDIA TV

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाने से रोक दिया है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी मेरठ में उन परिवार वालों से मिलने जा रहे थे जिनके सदस्य नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में मारे गए थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंगलवार दिन में लगभग 12.30 बजे के करीब दिल्ली से मेरठ के लिए निकले थे लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें मेरठ में दाखिल होने से पहले ही उन्हें रोक दिया है।

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित 3 नेताओं के लिए मेरठ में जाने की इजाजत मांगी गई थी लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया था कि नेताओं के साथ कोई बड़ी भीड़ नहीं जा रही है ऐसे में उनको वहां जाने की अनुमति दी जाए, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने अनुमति नहीं दी और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी को मेरठ में दाखिल होने से पहले ही रोक दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का मेरठ से पहले रोके जाने का वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी मीडिया से कह रहे हैं ''पुलिस वालों ने कहा कि हमें नहीं जना है, हमने पुलिस वालों से कहा कि आपके पास कोई ऑर्डर है तो उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं दिखाया लेकिन कहा कि आप वापस जाइए।''

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद वे वापस दिल्ली लौट गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत