1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी: राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे 5 सवाल

नोटबंदी: राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे 5 सवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2016 09:22 pm IST,  Updated : Dec 28, 2016 09:24 pm IST

नई दिल्ली: नोटबंदी के 50 दिन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सियासी घेराबंदी शुरू कर दी है। राहुल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 सवाल पूछ दिए। सवाल उठाया कि क्या इस नोटबंदी

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: नोटबंदी के 50 दिन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सियासी घेराबंदी शुरू कर दी है। राहुल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 सवाल पूछ दिए। सवाल उठाया कि क्या इस नोटबंदी से कालाधन आया? वैसे राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने में बीजेपी ने भी देर नहीं की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

PM मोदी से राहुल के 5 सवाल

राहुल ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटबंदी से जुड़े पांच सवाल पूछे। कहा कि देश का सारा पैसा बैंकों में जमा हो चुका है अब बताइए कि

1. नोटबंदी से कितना काला धन आया?

2. नोटबंदी से देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ?
3. नोटबंदी में जान गंवाने वालों को मुआवजा क्यों नहीं दिया?
4. नोटबंदी के फैसले में रिजर्व बैंक से मशविरा क्यों नहीं किया गया?
5. क्या नोटबंदी से पहले बैंक में 25 लाख जमा करने वालों के नाम बताएंगे?

कुछ बातें जो इन सवालों में नहीं लिखी थी वो राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी महज कुछ बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए की गई। इस पर बीजेपी ने भी जवाब देने में देर नहीं की।

'गुमराह कर रहे राहुल'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से गरीबों की बलि चढ़ाई तो बीजेपी इस सवाल पर तमतमा गई। मोदी सरकार पर राहुल गांधी के प्रहार पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को पहले उन लोगों के नाम बताने चाहिए जिन्हें संप्रग सरकार के दौरान हुए कई घोटालों का लाभ मिला। पार्टी ने आरोप लगाया कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले की जांच की आंच उनके दरवाजे तक पहुंच गई है और इसलिए राहुल गांधी परेशान हैं।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत