1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा-आतंकी को चुप कराने के लिए NIA को जांच सौंपी गई

देविंदर सिंह को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा-आतंकी को चुप कराने के लिए NIA को जांच सौंपी गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 03:27 pm IST

जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने देविंदर मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर सवाल सवाल किया कि आखिर कौन इस ‘आतंकी’ को चुप कराना चाहता है।

देविंदर सिंह पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा-आतंकी को चुप कराने के लिए NIA को जांच सौंपी गई- India TV Hindi
देविंदर सिंह पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा-आतंकी को चुप कराने के लिए NIA को जांच सौंपी गई Image Source : PTI

नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने देविंदर मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर सवाल सवाल किया कि आखिर कौन इस ‘आतंकी’ को चुप कराना चाहता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि आतंकी डीएसपी देविंदर सिंह को चुप कराने लिए एनआईए को जांच सौंपी गई है। इसे लेकर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

गांधी ने ट्वीट किया, "आतंकी डीएसपी दविंदर को खामोश करने का सबसे अच्छा तरीका है कि मामले को एनआईए के हवाले कर दिया जाए।" उन्होंने दावा किया, ‘‘एनआईए का नेतृत्व एक और मोदी-वाईके कर रहे हैं जिन्होंने गुजरात दंगों और हरेन पंड्या की हत्या की जांच की थी। वाईके की देखरेख में यह मामला खत्म होने की तरह है।’’ 

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ''कौन आतंकी दविंदर को खामोश करना चाहता है और क्यों चाहता है?" राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सवाल किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल खामोश क्यों हैं? उन्होंने यह भी कहा था कि दविंदर के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत