1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP में 'राहुल संदेश यात्रा' अब 15 अक्टूबर से शुरू होगी

UP में 'राहुल संदेश यात्रा' अब 15 अक्टूबर से शुरू होगी

 Written By: IANS
 Published : Oct 13, 2016 08:54 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 08:54 pm IST

कांग्रेस पार्टी ने अपनी 'राहुल संदेश यात्रा' के कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने यात्रा को दो दिन आगे बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए ही कांग्रेस पार्टी ने 'राहुल संदेश

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने अपनी 'राहुल संदेश यात्रा' के कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने यात्रा को दो दिन आगे बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए ही कांग्रेस पार्टी ने 'राहुल संदेश यात्रा' निकालने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निकाली जाने वाली 'राहुल संदेश यात्रा' अब 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक निकाली जाएगी।

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि 'राहुल संदेश यात्रा' किसान यात्रा की निरंतरता बनाए रखेगी। 'राहुल संदेश यात्रा' जौनपुर से 15 अक्टूबर को अपनी संदेश यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा का समापन 27 अक्टूबर को होगा। यात्रा में कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्यों का करो हिसाब, जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने बताया कि यह यात्रा 15 अक्टूबर को पूरा दिन मल्हनी विधान सभा भ्रमण करेगी। 

उन्होंने बताया कि यात्रा 16 को शाहगंज, 17 व 18 को बदलापुर, 18 व 19 को मुंगराबादशाहपुर, 20 व 21 अक्टूबर को मछलीशहर में होगी। इसी तरह 21 व 22 अक्टूबर को मड़ियाहूं, 23 व 24 अक्टूबर को केराकत तथा 24 व 25 अक्टूबर को जफराबाद तथा 26 व 27 अक्टूबर को जौनपुर विधानसभा क्षत्र में होगी।

​इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत