1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने पूछा, क्या आपने किसी महिला को RSS की शाखा में शॉर्ट्स पहने देखा है? भड़कीं स्मृति ईरानी

राहुल ने पूछा, क्या आपने किसी महिला को RSS की शाखा में शॉर्ट्स पहने देखा है? भड़कीं स्मृति ईरानी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2017 07:19 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 09:13 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं को सम्मान नहीं देते और सवाल किया कि संघ की शाखाओं में कितनी महिलाएं नजर आयीं

rahul gandhi vadodara- India TV Hindi
rahul gandhi vadodara

वड़ोदरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं को सम्मान नहीं देते और सवाल किया कि संघ की शाखाओं में कितनी महिलाएं नजर आयीं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस में हर स्तर पर महिलाएं काम करती हैं।

गांधी ने गुजरात में अपने चुनाव अभियान के दूसरे दिन यहां विद्यार्थियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा की सोच है कि जबतक महिलाएं शांत है, तबतक वे अच्छी हैं लेकिन जब वे बोलने लगती हैं तब वह (भाजपा) उनका मुंह बंद करने का प्रयास करती है। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा, उनका संगठन आरएसएस है। आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं... क्या आपने कभी किसी महिला को शाखा में शॉर्ट्स पहने देखा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस में आप संगठन में हर स्तर पर महिलाएं देखेंगे।

ये भी पढ़ें

गौरतलब है कि खाकी निक्कर (हाफ पैंट) आरएसएस कार्यकर्ताओं की पहचान है जो वे पहले शाखाओं में पहना करते थे। सालभर पहले उन्होंने निक्कर के स्थान पर फुल पैंट कर दी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार आती है तो वह महिलाओं को महत्व देगी और उनके मुद्दे सुलझाएगी।

BJP ने राहुल के बयान को बताया अभद्र

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस बयान को अभद्र बताया है। उन्होंने कहा, अगर राहुल जी का मानना है कि भारत में शॉर्ट्स पहनना महिला सशक्तीकरण की निशानी है तो बतौर महिला मैं इसका खंडन करती हूं। उन्होंने कहा कि आज संघ से जुड़ी हमारी बहनों, राष्ट्रीय सेविका संघ या संघ कार्यकर्ताओं की बहनों, पत्नियों और भाभियों के बारे में एक अभद्र बयान आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत