नई दिल्ली: कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार की ओर से अपना पहला बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज विश्वास जताया कि सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ करेगी और यहीं से पूरे देश के किसानों के लिए उम्मीद पैदा होगी।
Related Stories
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्नाटक में बजट की पूर्व संध्या पर मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस-जद(एस) सरकार किसानों की कर्जमाफी करने और खेती को अधिक मुनाफे का काम बनाने के हमारे वादे को पूरा करेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट पूरे देश के किसानों की खातिर कर्नाटक को आशा की किरण बनाने के लिए हमारी सरकार के पास एक अवसर की तरह है।’’
कर्नाटक की गठबंधन सरकार कल अपना पहला बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की जाएगी।