1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने फिर सरकार पर साधा निशाना कहा-'टीका उत्सव एक ढोंग है'

राहुल गांधी ने फिर सरकार पर साधा निशाना कहा-'टीका उत्सव एक ढोंग है'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 12:58 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है।

राहुल गांधी ने फिर सरकार पर साधा निशाना कहा-'टीका उत्सव एक ढोंग है'- India TV Hindi
राहुल गांधी ने फिर सरकार पर साधा निशाना कहा-'टीका उत्सव एक ढोंग है' Image Source : FILE

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ना टेस्ट, ना अस्पताल में बेड, ना वेंटिलेटर, ना ऑक्सीजन, टीका भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। पीएम केयर्स ?’’ 

देश में सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,00,739 मामले आए जबकि 1,038 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गई है। नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,40,74,564 पर पहुंच गए हैं। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत