1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार के बाद राहुल कल करेंगे गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर में माथा भी टेकेंगे

हार के बाद राहुल कल करेंगे गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर में माथा भी टेकेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2017 04:52 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 04:52 pm IST

इससे पहले जब राहुल सोमनाथ मंदिर गये तो एक विवाद पैदा हो गया था क्योंकि उनका नाम मंदिर के रजिस्टर में गैर हिंदू वाले कॉलम में दर्ज किया गया था...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी कल गुजरात के दौरे पर जायेंगे और राज्य में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल कल ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए भी जायेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी कल अपने गुजरात दौरे की शुरूआत गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के साथ करेंगे। राहुल गांधी हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए गये थे जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था।

इससे पहले जब राहुल सोमनाथ मंदिर गये तो एक विवाद पैदा हो गया था क्योंकि उनका नाम मंदिर के रजिस्टर में गैर हिंदू वाले कॉलम में दर्ज किया गया था। बाद में कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पार्टी की ओर से मंदिर के रजिस्टर में यह दर्ज नहीं किया गया था।

सूत्रों के अनुसार राहुल गुजरात में पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ अलग अलग मुलाकात भी करेंगे। शाम को वह अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

गुजरात चुनाव के दौरान राहुल की अगुवाई में पार्टी ने व्यापक प्रचार किया था। हालांकि इस चुनाव में पार्टी को विजय नहीं मिली किंतु उसने 77 सीटों पर सफलता पायी। भाजपा को इस चुनाव में 99 सीटें मिली।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत