1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 18 दिन से जयपुर के होटल में 'राजस्थान सरकार', 7 दिन में हो चुकी हैं 4 कैबिनेट बैठकें

18 दिन से जयपुर के होटल में 'राजस्थान सरकार', 7 दिन में हो चुकी हैं 4 कैबिनेट बैठकें

 Written By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jul 28, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 04:16 pm IST

गहलोत सरकार होटल के अंदर ही आधा दर्जन अन्य बैठकें कर चुकी है। सरकार की तरफ से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए एकबार फिर से राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके जवाब का अब इंतजार किया जा रहा है।

Rajasthan Latest news ashok gehlot governmet meetings in hotel । 18 दिन से जयपुर के होटल में 'राजस्थ- India TV Hindi
18 दिन से जयपुर के होटल में 'राजस्थान सरकार', 7 दिन में हो चुकी हैं 4 कैबिनेट बैठकें Image Source : PTI (FILE)

जयपुर. राजस्थान में सियासी बवाल जारी है। इस सियासी बवाल के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार जयपुर के एक होटल में 'शिफ्ट' हो चुकी है। पिछले सात दिनों में गहलोत सरकार कैबिनेट की 4 बैठकें कर चुकी है, राज्यपाल को प्रस्ताव भेजने के लिए तीन बार बैठक की जा चुकी है। गहलोत सरकार होटल के अंदर ही आधा दर्जन अन्य बैठकें कर चुकी है। सरकार की तरफ से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए एकबार फिर से राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके जवाब का अब इंतजार किया जा रहा है।

राजस्थान सरकार ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से बुलाने का संशोधित प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा

राजस्थान सरकार ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से बुलाने का संशोधित प्रस्ताव मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण पर चर्चा की गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संशोधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के बाद इसे मंगलवार को राजभवन भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रस्ताव में इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि क्या वह विधानसभा सत्र में विश्वास मत प्राप्त करना चाहती है और सत्र बुलाने के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत