1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में छाए रहे रजनीकांत

जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में छाए रहे रजनीकांत

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2015 08:15 pm IST,  Updated : May 23, 2015 08:19 pm IST

चेन्नई : जयललिता के शपथ-ग्रहण समारोह में शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत सहित फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। जयललिता पांचवी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने शनिवार को मद्रास यूनिवर्सिटी सेंटिनरी ऑडिटोरियम

जयललिता के शपथ ग्रहण...- India TV Hindi
जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में छाए रहे रजनीकांत

चेन्नई : जयललिता के शपथ-ग्रहण समारोह में शनिवार को सुपरस्टार रजनीकांत सहित फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। जयललिता पांचवी बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी हैं।

उन्होंने शनिवार को मद्रास यूनिवर्सिटी सेंटिनरी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम में सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा शिव कुमार, कार्ती, शरत कुमार, विवेक, अर्जुन, प्रभु, विक्रम और रामाराजन जैसे फिल्म कलाकार शामिल हुए।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी किया था, जिसके बाद दो सप्ताह से भी कम समय में जयललिता ने राज्य की मुख्यमंत्री का पदभार एक बार फिर संभाल लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत