1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ की मुफ्ती से अपील, कश्मीरी पंडितों को भूमि उपलब्ध कराएं

राजनाथ की मुफ्ती से अपील, कश्मीरी पंडितों को भूमि उपलब्ध कराएं

 Written By: IANS
 Published : Apr 08, 2015 08:06 am IST,  Updated : Apr 08, 2015 08:14 am IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से राज्य में कश्मीरी पंडितों की मिश्रित बस्ती के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अपील की। सईद ने

- India TV Hindi

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से राज्य में कश्मीरी पंडितों की मिश्रित बस्ती के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अपील की। सईद ने यहां सिंह को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार कश्मीर घाटी में मिश्रित बस्ती के लिए जल्द से जल्द भूमि अधिकृत कर मुहैया कराएगी।

बैठक में सुरक्षाबलों से संबंधित मुद्दों, विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के लिए मुआवजा, सीमापार से हो रही गोलाबारी के दौरान जानमाल की हानि के लिए अनुग्रह राशि और सुरक्षा संबंधी व्यय से जुड़े मसलों पर चर्चा की गई।

सिंह ने कहा, "केंद्र सरकार यह को यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों की सुरक्षा और कल्याण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के गठबंधन की पूर्ण क्षमता के इस्तेमाल के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।"

गृहमंत्री ने सईद को सूचित किया कि एसपीओ के हर्जाने को बढ़ाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय विचार कर रहा है।

बैठक में राज्य के लिए भारतीय रिजर्व बटालियनों की संख्या बढ़ाने और राज्य पुलिस के प्रभावी इस्तेमाल के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।