1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार के विभागों का हुआ ऐलान, राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय

मोदी सरकार के विभागों का हुआ ऐलान, राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2019 12:57 pm IST,  Updated : May 31, 2019 01:01 pm IST

राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन और समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है।

मोदी सरकार के विभागों का हुआ ऐलान, राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय- India TV Hindi
मोदी सरकार के विभागों का हुआ ऐलान, राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली मोदी सरकार में शानदार कामकाज की वजह से इन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Related Stories

राजनाथ का राजनीति सफर 

राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। इस बार उन्‍होंने कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन और समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा को बड़े अंतर से हराया है। पिछली मोदी सरकार में भी राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे। इससे पहले अटल सरकार में राजनाथ सिंह को कैबिनेट मंत्री का पद मिला था। 1999 से 2003 के बीच केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री और कृषि मंत्री का पदभार संभाला।

2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, और मजबूती के साथ उत्‍तर प्रदेश में सरकार का नेतृत्‍व किया। 2014 से पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनाथ सिंह ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में एमएससी किया और मिर्जापुर में लंबे समय तक केमिस्ट्री के लेक्चरर भी रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत