1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा में रोहित वेमुला सुसाइड केस पर हंगामा, कार्यवाही बाधित

राज्यसभा में रोहित वेमुला सुसाइड केस पर हंगामा, कार्यवाही बाधित

 Written By: IANS
 Published : Feb 24, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Feb 24, 2016 01:09 pm IST

राज्यसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद सदस्यों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मुद्दे को उठाया, जिसके कारण सदन में खूब हंगामा हुआ और कार्यवाही बाधित हुई।

mayawati- India TV Hindi
mayawati

नई दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद सदस्यों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मुद्दे को उठाया, जिसके कारण सदन में खूब हंगामा हुआ और कार्यवाही बाधित हुई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सांसद मायावती ने रोहित की आत्महत्या के मुद्दे को सदन में उठाया और इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मायावती ने यह मुद्दा उठाया और कहा, "यह पहली बार नहीं है जब किसी दलित छात्र ने आत्महत्या की है। रोहित अम्बेडकर का समर्थक था। RSS को यह पसंद नहीं था, जिसके कारण उसका शोषण किया गया।"

सरकार और राज्यसभा के उप सभापति पी.जे. कुरियन ने भी कहा कि यह मुद्दा दिन में चर्चा के लिए सूचीबद्ध है। फिर भी, बसपा नेता ने जोर देकर कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके बाद बसपा के अन्य सांसद भी सभापति की आसंदी के समक्ष पहुंच गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने रोहित के परिवार के लिए न्याय की मांग की।

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

बसपा के राज्यसभा में फिलहाल 10 सदस्य हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।