1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. किसान बिल पर राज्यसभा में भारी हंगामा, टीएमसी सांसद ने बिल की कॉपी फाड़ी

किसान बिल पर राज्यसभा में भारी हंगामा, टीएमसी सांसद ने बिल की कॉपी फाड़ी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 02:05 pm IST

राज्यसभा में किसानों के बिल पर चर्चा के दौरान आज उस समय जमकर हंगामा हुआ जब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चर्चा का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस और टीएमसी के सांसदों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

rajyasabha, farm bill- India TV Hindi
किसान बिल पर राज्यसभा में भारी हंगामा, टीएमसी सांसद ने बिल की कॉपी फाड़ी Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: राज्यसभा में किसानों से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान आज उस समय जमकर हंगामा हुआ जब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चर्चा का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस और टीएमसी के सांसदों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं टीएमसी के सांसद ने बिल की कॉपी फाड़कर चेयर की ओर फेंकी और सभापति के आसन पर मुक्का भी मारा।

राज्यसभा में भारी शोरगुल के बीच वेल में पहुंचे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, कांग्रेस के जयराम रमेश और सांसद रिपुन बोरा चेयर की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान इन लोगों की वहां तैनात मार्शल से झड़प भी हुई। रिपुन बोरा ने रूल बुक फाड़ कर चेयर की ओर फेंका। कृषि बिल की कॉपी भी फाड़कर चेयर की ओर फेंका। इस दौरान डेरेक ओ ब्रायन ने आसन की टेबल पर मुक्का मारा। विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत