1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे रामविलास पासवान

हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे रामविलास पासवान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2019 11:01 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 11:12 pm IST

ऐसा माना जाता है कि हाजीपुर में पिछले तीन दशक से पासवान की मजबूत पकड़ है। उन्होंने 1977 में 4.24 लाख वोट से चुनाव जीतकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।

ramvilas paswan- India TV Hindi
ramvilas paswan

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार के राजनीतिक गलियारे में चल रही कयासबाजी को खत्म करते हुए रविवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से नहीं लड़ेंगे। लोजपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल है।

पासवान ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं इस बार लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से नहीं लड़ूंगा, लेकिन हाजीपुर के विकास के लिए काम करता रहूंगा।" ऐसा माना जाता है कि हाजीपुर में पिछले तीन दशक से पासवान की मजबूत पकड़ है। उन्होंने 1977 में 4.24 लाख वोट से चुनाव जीतकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।

पासवान ने इसका फैसला अपनी पार्टी पर छोड़ दिया है कि अगले चुनाव में कौन हाजीपुर से उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा, "इस समय मैं कुछ नहीं बता सकता। पार्टी इसके बारे में फैसला लेगी।"

पार्टी के नेताओं ने बताया कि पासवान का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है, हालांकि उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा के सदस्य बन सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत