1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हमेशा खबरों में छाए रहना चाहते हैं नरेंद्र मोदी: कांग्रेस

हमेशा खबरों में छाए रहना चाहते हैं नरेंद्र मोदी: कांग्रेस

 Written By: IANS
 Published : Jan 01, 2017 08:17 am IST,  Updated : Jan 01, 2017 08:17 am IST

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कोई समयसीमा नहीं दी, सिर्फ सुर्खियां बटोरीं। यह प्रधानमंत्री की छवि, उनका चरित्र हो चुका है।"

randeep surjewala says narendra modi wants to make headlines- India TV Hindi
randeep surjewala says narendra modi wants to make headlines

नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नववर्ष की पूर्वसंध्या पर दिया गया मोदी का भाषण नीरस रहा और हमेशा खबरों में छाए रहना उनका चरित्र हो चुका है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कोई समयसीमा नहीं दी, सिर्फ सुर्खियां बटोरीं। यह प्रधानमंत्री की छवि, उनका चरित्र हो चुका है।"

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस उनसे फिर से मांग करती है कि नोटबंदी के बाद बैंकों से पैसा लगाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए।

सुरजेवाला ने कहा, "हम प्रधानमंत्री के भाषण से निराश हैं, कई सवालों के जवाब ही नहीं दिए गए। उनके फैसले ने देश को पंगु बना दिया है। देश इस तरह नहीं चल सकता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत