1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा से गठबंधन पर JDU में फूट, सांसद ने कहा- मेरा ज़मीर नीतीश के फैसले के ख़िलाफ़

भाजपा से गठबंधन पर JDU में फूट, सांसद ने कहा- मेरा ज़मीर नीतीश के फैसले के ख़िलाफ़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2017 08:47 am IST,  Updated : Jul 27, 2017 08:47 am IST

अली अनवर ने कहा कि हम लोग भाजपा से जिन कारणों को लेकर अलग हटे वो सभी कारण आज भी मौजूद है। भाजपा आज भी उन्हीं रास्तों पर चल रही है जिन रास्तों से हमें परहेज था। अली अनवर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जेडीयू में कई और लोग खुलकर नीतीश कुमार के विर

Ali-Anwar- India TV Hindi
Ali-Anwar

नई दिल्ली: बिहार में जेडीयू और एनडीए के गठजोड़ को लेकर जेडीयू में फूट पड़ गई है। जेडीयू नेता और राज्यसभा सांसद अली अनवर ने नीतीश के फैसले के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं। अली अनवर ने कहा कि उन्हें ये फैसला गवारा नहीं है। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

अली अनवर ने कहा, 'नीतीश कुमार ने अपनी आत्मा की आवाज़ पर भाजपा के साथ जाने का फ़ैसला किया, लेकिन मेरी अंतरआत्मा नीतीश के फैसले के साथ नहीं है। अगर मौक़ा मिलेगा तो मैं पार्टी में अपनी बात रखूंगा।' नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के फ़ैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अली अनवर ने कहा, 'मेरा ज़मीर इसकी इज़ाजत नहीं देता कि मैं उनके इस क़दम का समर्थन करूं।'

अली अनवर ने कहा कि हम लोग भाजपा से जिन कारणों को लेकर अलग हटे वो सभी कारण आज भी मौजूद है। भाजपा आज भी उन्हीं रास्तों पर चल रही है जिन रास्तों से हमें परहेज था। अली अनवर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जेडीयू में कई और लोग खुलकर नीतीश कुमार के विरोध में सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत