1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RSS का राहुल पर वार, कहा 'बुजुर्ग पार्टी' का जवान 'मिस्टर इंडिया'

RSS का राहुल पर वार, कहा 'बुजुर्ग पार्टी' का जवान 'मिस्टर इंडिया'

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2015 12:49 pm IST,  Updated : Sep 27, 2015 12:54 pm IST

नई दिल्‍ली: RSS ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखाड़ेबाजों के साथी सरदार मुकाबला गर्म होने से पहले ही नाव को किनारे छोड़ कहीं

राहुल 'बुजुर्ग पार्टी'...- India TV Hindi
राहुल 'बुजुर्ग पार्टी' के जवान 'मिस्टर इंडिया': RSS

नई दिल्‍ली: RSS ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखाड़ेबाजों के साथी सरदार मुकाबला गर्म होने से पहले ही नाव को किनारे छोड़ कहीं निकल लिए हैं।

 
संघ के मुखपत्र पांचजन्य के संपादकीय में राहुल का नाम लिए बिना कहा गया, 'धोती और सूट वाले बयान की सलवटें 17वीं बार निकालकर युवराज भी लौट चुके हैं। बुजुर्ग पार्टी के जवान 'मिस्टर इंडिया' हमेशा की तरह इस बार भी ऐन वक्त अचानक बिना कोई सुराग छोड़े मौके से गायब हैं।'

राहुल गांधी पर प्रहार जारी रखते हुए इसमें कहा गया, 'सिर्फ 41 सीटों पर दावेदारी के साथ देश की सबसे पुरानी पार्टी ऐतिहासिक शर्मिंदगी के साथ मझधार में भी नहीं, किनारे के किनारे पर ही है। खिवैया नाव छोड़ कहीं और निकल गया है। सदा की तरह बूढ़े कंधों पर ही कुनबा पार्टी की डोली ढोने की जिम्मेदारी है।'

संपादकीय में राहुल के अचानक विदेश जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा गया, 'चुटकियां लेने वाले इसे मैदान में मुकाबले से पहले उठती धूल से पैदा हुई 'थकान' बता रहे हैं तो सफाई देने वाले किसी अज्ञात अंतरराष्ट्रीय 'मंथन' का मुहूर्त।' 'डर गहरा है' शीर्षक से लिखे गए इस संपादकीय में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल को भी बिना नाम लिए निशाने पर लिया गया है।
 
इसमें कहा गया, '27 अगस्त को पाटलीपुत्र में 'सुशासन बाबू' (नीतीश कुमार) के साथ सुशासन के ही सेमिनार में समर्थन की गलबहियां करने के बाद 'सरजी' दिल्ली लौट चुके हैं। बिहार में 'चारा चरने' और दिल्ली में भ्रष्टाचार करने वाले से पूरा भाईचारा जताने के बावजूद वे पूरब का रूख करने को राजी नहीं हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत