1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RSS ने दी संघ की पहली रोज़ा इफ्तार पार्टी

RSS ने दी संघ की पहली रोज़ा इफ्तार पार्टी

 Written By: Abhishek Upadhyay
 Published : Jul 05, 2015 11:21 am IST,  Updated : Jul 05, 2015 11:23 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पहली बार शनिवार को दिल्ली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें देश की कई मुस्लिम हस्तियों के साथ ही यमन, इराक और मिस्र समेत 16 देशों

RSS ने दी संघ की पहली...- India TV Hindi
RSS ने दी संघ की पहली रोज़ा इफ्तार पार्टी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पहली बार शनिवार को दिल्ली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें देश की कई मुस्लिम हस्तियों के साथ ही यमन, इराक और मिस्र समेत 16 देशों के 37 मुस्लिम नुमाइंदे शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन (RSS) की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया। संघ की इस पार्टी को मुसलमानों के करीब आने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

इस इफ्तार पार्टी को संघ की मुस्लिमों से जुड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खुद संघ के नेताओं ने कहा कि, इस तरह के आयोजन का मकसद मुस्लिम समाज के भीतर संघ को लेकर सालों से चली आ रही गलतफहमी को दूर करना तो है ही, दुनिया को ये संदेश भी देना है कि हिन्दुस्तान में हिन्दू-मुस्लिमों के बीच भाईचारा है।

मोदी सरकार की तरफ से केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन संघ की इस इफ्तार पार्टी में शरीक हुए। हर्षवर्धन ने कहा कि, "इस इफ्तार पार्टी से RSS के बारे में जो लोगों का नज़रिया बदलेगा।"

RSS की पहली इफ्तार पार्टी में भाईचारे का संदेश दिया गया। संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने इस मौके पर एक दूसरे की धामर्कि भावनाओं का आदर करने की बात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत