Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सत्य पाल मलिक ने ली जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के तौर पर शपथ

सत्य पाल मलिक ने ली जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के तौर पर शपथ

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 23, 2018 01:07 pm IST, Updated : Aug 23, 2018 01:07 pm IST

सत्य पाल मलिक ने आज जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। यहां राज भवन में एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने मलिक को पद की शपथ दिलाई।

 Satya Pal Malik- India TV Hindi
 Satya Pal Malik

श्रीनगर: सत्य पाल मलिक ने आज जम्मू-कश्मीर के 13वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। यहां राज भवन में एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने मलिक को पद की शपथ दिलाई। (संबित पात्रा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- राहुल चाइना-चाइना करते हैं और सिद्धू जाकर पाकिस्तान-पाकिस्तान )

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत करीब 400 लोग मौजूद थे। उनके अलावा नागरिक प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

मलिक ने नरेंद्र नाथ वोहरा का स्थान लिया है। वोहरा दस वर्ष तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे, इस अवधि के बाद उन्हें दो माह का सेवा विस्तार दिया गया था। मलिक इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। वह कल ही यहां आए हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement