नई दिल्ली: तमिलनाडु में शशिकला के लिए सत्ता में आना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। हाल ही में राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के खेमे में शामिल हो गए। ये दो सांसद अशोक कुमार और सुंदरम हैं। अशोक कुमार कृष्णागिरि और सुंदरम नमाक्कल से सांसद हैं। शशिकला के पास आय से अधिक संपत्ति होने के कारण न्यायपालिका की ओर से भी शशिकला को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आय संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को आने वाले फैसले में देरी होने की संभावना है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट में शशिकला की आय से अधिक संपत्ति का मामला शामिल नहीं था। सुप्रीम कोर्ट में किसी दिन जिन मामलों पर आगे की कार्रवाई होनी होती है, उन मामलों की सूची कॉज लिस्ट में होती है। कॉज लिस्ट में शशिकला का मामला न होने का मतलब है कि सोमवार को उस पर कोई फैसला आने की उम्मीद नहीं है।
इसके साथ ही शशिकला ने तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव को पत्र लिखकर विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा है। शशिकला ने राव से कहा कि उन्हें यकीन है कि वह संविधान और लोकतंत्र की संप्रभुता को बचाने के लिए तुरंत ही कदम उठाएंगे।