1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 01:41 pm IST

महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी के एक नेता को राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त करने की मांग की है।

विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल- India TV Hindi
विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी के एक नेता को राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त करने की मांग की है। यह ट्रस्ट अयोध्या में मंदिर के निर्माण का कार्य देखेगा। ठाणे के ओवाला-मजीवड़ा सीट से विधायक सरनाइक ने मंदिर के निर्माण के लिए अभियान चलाने में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के योगदान का भी जिक्र किया। 

Related Stories

सरनाइक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शनिवार के अयोध्या दौरे से पहले यह मांग रखी। शुक्रवार को भेजे गए दो पन्नों के पत्र में सरनाइक ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी मंदिर निर्माण के लिए बहुत प्रचार किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच फरवरी को लोकसभा में 15 सदस्यीय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। इसका संदर्भ देते हुए सरनाइक ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति के वक्त राम मंदिर ध्येय के लिए दिए गए शिवसेना के योगदान को बहुत आसानी से भुला दिया गया। 

उन्होंने कहा, “अब जब मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, केंद्र सरकार को हजारों शिवसैनिकों और ठाकरे परिवार की सहभागिता को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए आपसे अनुरोध है कि किसी राम भक्त शिवसैनिक को मंदिर का न्यासी नामित किया जाए।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत