1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा आज, नहीं मिली महाआरती की इजाजत

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा आज, नहीं मिली महाआरती की इजाजत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2020 09:17 am IST,  Updated : Jan 04, 2021 07:55 pm IST

महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे परिवार के साथ अयोध्या के लिए निकल गए चुके हैं। मुंबई से लखनऊ फ्लाइट से आएंगे और फिर लखनऊ से सड़क के रास्ते अयोध्या जाएंगे।

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा आज, नहीं मिली महाआरती की इजाजत- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा आज, नहीं मिली महाआरती की इजाजत Image Source : PTI

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। उद्धव ठाकरे परिवार के साथ अयोध्या के लिए निकल गए चुके हैं। मुंबई से लखनऊ फ्लाइट से आएंगे और फिर लखनऊ से सड़क के रास्ते अयोध्या जाएंगे। उद्धव ठाकरे दो बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं। शाम साढ़े चार बजे पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वो रामलला के दर्शन करेंगे। 

Related Stories

बता दें कि वो 2019 में भी लोकसभा चुनावों के बाद अयोध्या आए थे। सीएम के तौर पर ये उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। वहीं उद्धव ठाकरे के आने से पहले विशेष ट्रेन से हजारों शिवसैनिक अयोध्या पहुंच चुके हैं। उद्धव ठाकरे को सरयू घाट पर होने वाली आरती में भी हिस्सा लेना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टाल दिया गया।

शिवसेना के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ कुछ और मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी भी अयोध्या आएंगे। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे का अयोध्या का दौरा इस संदेश के तौर पर देखा जा सकता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चलाने के बावजूद उन्होंने अपने हिंदुत्व के एजेंडे को छोड़ा नहीं है।

वहीं शिवसेना की राज्य इकाई ने बताया कि ठाकरे परिवार शनिवार सुबह यहां आएगा। वह राज्य के विमान से यहां आएंगे और सीधे राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मुंबई लौटने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित कर सकते हैं।

वहीं मुंबई से अयोध्या तक आने के लिए और यहां से वापसी के लिए शिव सैनिकों के लिए विशेष रेलगाड़ी की बुकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के माध्यम से की गई है। यह रेलगाड़ी शनिवार रात वापस मुंबई के लिए रवाना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत