1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शांता कुमार ने अमित शाह को चिट्ठी, मॉनसून सत्र से पहले 'अशांति'

शांता कुमार ने अमित शाह को चिट्ठी, मॉनसून सत्र से पहले 'अशांति'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2015 10:48 am IST,  Updated : Jul 21, 2015 10:58 am IST

नई दिल्ली: एक तरफ मॉनसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष बीजेपी को संसद में घेरने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ेगा, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता ही BJP को मुश्किल में

शांता कुमार की चिट्ठी...- India TV Hindi
शांता कुमार की चिट्ठी से BJP में 'अशांति'

नई दिल्ली: एक तरफ मॉनसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष बीजेपी को संसद में घेरने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ेगा, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता ही BJP को मुश्किल में डाल रहे हैं। बीजेपी सांसद शांता कुमार ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को ख़त लिखा है जिससे राजनीतिक उबाल आ गया है। शांता कुमार ने चिट्ठी में पार्टी की छवि पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, "व्यापम प्रकरण से पार्टी का सिर शर्म से झुक गया है।"

उन्होंने कहा कि, पार्टी के भीतर लोकपाल बनाया जाना चाहिए जो कि पार्टी नेताओं पर नज़र रखें।

शांता कुमार ने चिट्ठी में लिखा कि, "बड़ी शान से केंद्र में हमारी सरकार बनी, एक साल उपलब्धियों का साल रहा। पहला साल पूरा होने के बाद हम अपनी शानदार उपलब्धियों का जश्न मना ही रहे थे कि अचानक एक ग्रहण सा लग गया। राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक उंगलियां हमारी तरफ उठने लगीं। मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले की खबरों से हम सब का सिर शर्म से झुक गया है। आज समाचार पत्रों के मुख्य पृष्ठ और सभी चैनल जिस प्रकार की कहानियां लिख रहे हैं, सुना रहे हैं, उससे किसी भी भारतीय का निराश-हताश होना स्वाभाविक है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तो सिर झुका कर चल रहा है।"

आगे की स्लाइड में पढ़ें शांता कुमार का पूरा ख़त...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत