Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद पवार के पेट में तेज दर्द की शिकायत, एक दिन पहले ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

शरद पवार के पेट में तेज दर्द की शिकायत, एक दिन पहले ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 30, 2021 05:57 pm IST, Updated : Mar 30, 2021 05:57 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रसे पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को मंगलवार को मुंबई के ब्रीचे कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की पेट मे अचानक दर्द ज़्यादा बढ़ने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

Sharad Pawar admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai- India TV Hindi
Image Source : PTI शरद पवार को मंगलवार को मुंबई के ब्रीचे कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रसे पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को मंगलवार को मुंबई के ब्रीचे कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की पेट मे अचानक दर्द ज़्यादा बढ़ने के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कल उनकी गैल ब्लाडर की सर्जरी होनी थी लेकिन उन्हें आज ही एडमिट किया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी।

बता दें कि रविवार को पेट में दर्द की वजह से शरद पवार की जांच की गई जिसमें उनके पित्ताशय में पथरी पाई गई। जांच पूरी होने के बाद उन्हें घर भेजा गया। शरद पवार की बुधवार को एंडोस्कोपी की जायेगी और उसके बाद उनका ऑपरेशन किया जायेगा।

खबर के मुताबिक पवार के पित्ताशय में पथरी पाये जाने के कारण उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। पित्ताशय में पथरी के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया जायेगा इसलिए उनके ठीक होने तक उनके सभी पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement