नई दिल्ली: भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रिश्ता तोड़ने वाले शरद यादव ने आज दावा किया कि बिहार और उत्तरप्रदेश में उपचुनावों में राजग की चुनावी हार से उनके रूख की पुष्टि हुई।
Related Stories
जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा कि जनादेश को कुचलने वालों और पाला बदलने वालों की हार हुई। यादव ने कहा कि नतीजा दिखाता है कि महागठबंधन बरकरार है।
भाजपा के साथ कुमार के गठबंधन पर अपना विरोध का जिक्र करते हुए यादव ने कहा, ‘‘जनादेश के साथ खड़े होने वालों की पुष्टि हुई।’’
यादव ने कहा, ‘‘लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और केंद्र में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि 2014 में उन्होंने भूल कर दी।’’