1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शशि थरूर ने पीएम मोदी के लिए किया 'फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल, जानिए इसका मतलब

शशि थरूर ने पीएम मोदी के लिए किया 'फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल, जानिए इसका मतलब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2018 09:32 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 09:39 pm IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी अपनी नई किताब का बुधवार को सोशल मीडिया में प्रचार करते हुए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया कि लोगों में इसका मतलब और उच्चारण जानने की होड़ सी लग गई।

Shashi Tharoor new book on PM Modi, Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor describes new book on Modi is not just 'floccinaucinihilipilification' Image Source : @SHASHITHAROOR

नयी दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी अपनी नई किताब का बुधवार को सोशल मीडिया में प्रचार करते हुए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया कि लोगों में इसका मतलब और उच्चारण जानने की होड़ सी लग गई।

अपनी पुस्तक का जिक्र करते हुए उन्होंने अंग्रेजी शब्द ‘फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन' का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ने लगा। यूजर्स ने पूछा- क्या यह किताब खरीदने पर डिक्शनरी मुफ्त में मिलेगी?

थरूर ने लिखा, " मेरी नई किताब, 'द पेराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर है जिसमें 400 पन्नों के अलावा 'फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन' पर मेरी मेहनत भी है।" दरअसल, इस शब्द का मतलब होता है- किसी भी बात पर आलोचना करने की आदत, चाहे वो गलत हो या सही। वैसे, यह कोई पहला मौका नहीं है जब थरूर ने सोशल मीडिया में किसी शब्द का इस्तेमाल किया हो और लोग इसके अर्थ एवं उच्चारण को लेकर बहस करने लगे हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत