1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर शीला दीक्षित का बयान, भाजपा और आम आदमी पार्टी को बताया चुनौती

AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर शीला दीक्षित का बयान, भाजपा और आम आदमी पार्टी को बताया चुनौती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2019 11:54 am IST,  Updated : Jan 16, 2019 11:54 am IST

शीला दीक्षित ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले यह बयान दिया

Sheila Dikshit's statement on Congress AAP alliance- India TV Hindi
Sheila Dikshit's statement on Congress AAP alliance

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयान दिया है। शीला दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर अभी कहीं कोई बात नहीं हो रही है। शीला दीक्षित ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनौतियां हमेशा रहती हैं और उनसे निपटने के लिए वे रणनीति तैयार करती रहेंगी, उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी को भी कांग्रेस के लिए चुनौती बताया है।

शीला दीक्षित से पहले अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली हुई थी लेकिन 4 जनवरी को उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दे दिया था और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया था। अजय माकन की जगह शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा 10 जनवरी को की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत