1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना ने राजनाथ का किया समर्थन, कहा गंदी राजनीति में शामिल है कांग्रेस

शिवसेना ने राजनाथ का किया समर्थन, कहा गंदी राजनीति में शामिल है कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2015 02:51 pm IST,  Updated : Nov 27, 2015 02:52 pm IST

मुंबई: शिवसेना ने आज कांग्रेस पर अपनी गंदी राजनीति साधने के लिए संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा है

'गंदी राजनीति में...- India TV Hindi
'गंदी राजनीति में शामिल है कांग्रेस'

मुंबई: शिवसेना ने आज कांग्रेस पर अपनी गंदी राजनीति साधने के लिए संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सेक्युलरिज्म :धर्मनिरपेक्ष: एक ऐसा शब्द है जिसका सबसे अधिक दुरूपयोग हुआ। पार्टी ने कहा कि बाद के काल में दलित आबादी को यह महसूस हुआ कि कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए फूट डालो और राज करो: का फॉम्र्युला अपनाया है।

पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा, कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि जाति, पंथ और धर्म की दीवार हमेशा बनी रहे। हमारे देश में धर्मनिरपेक्ष शब्द का दुरूपयोग किया गया है। इसके अनुसार, देश एक सम्प्रभु राष्ट्र बना रहे यही सुनिश्चित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। लेकिन गंदी राजनीति के लिए इसमें कई संशोधन किए गए। शाह बानो मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले को प्रभावहीन करने के लिए संविधान संशोधन किया गया।

संपादकीय में लिखा है कि इस तरह के दृष्टांतों के कारण ही देश की सम्प्रभुता खतरे में है। राजनाथ ने कल लोकसभा में बी आर अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता विषय पर चर्चा के दौरान कहा था, देश में सेक्युलर शब्द का आज सर्वाधिक दुरूपयोग हो रहा है। इसके दुरूपयोग को खत्म किया जाना चाहिए। इस शब्द के व्यापक दुरूपयोग के कारण समाज में तनाव के कई मामले हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।