1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना नेता संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे और पूरा परिवार राज के साथ है

शिवसेना नेता संजय राउत बोले- उद्धव ठाकरे और पूरा परिवार राज के साथ है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2019 09:47 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 09:47 pm IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पूरा ठाकरे परिवार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन कर रहा है। ठाकरे को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया।

Maharashtra Navnirman Sena (MNS) President Raj Thackeray- India TV Hindi
Maharashtra Navnirman Sena (MNS) President Raj Thackeray

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पूरा ठाकरे परिवार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे का समर्थन कर रहा है। ठाकरे को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया। हालांकि, उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की हर कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध नहीं कहा जा सकता।

राउत के बयान से एक दिन पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उनका मानना है कि ईडी की जांच में कुछ भी ठोस नहीं मिलेगा। राज उद्धव के चचेरे भाई हैं। शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी है। दूसरी ओर, राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ प्रचार किया था।

राज बृहस्पतिवार की सुबह यहां ईडी के समक्ष पेश हुए। केंद्रीय एजेंसी कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएल एंड एफएस द्वारा 450 करोड़ रूपये की इक्विटी निवेश एवं ऋण से जुड़ी कथित अनियमियतताओं की जांच कर रही है। राज्यसभा सदस्य राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि राज के खिलाफ कुछ भी ठोस नहीं मिलेगा। जैसा कि उद्धव ने अपने भाई को समर्थन दिया है, उनका पूरा परिवार राज ठाकरे के साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच पूरी होने दीजिए। पी. चिदंबरम के विपरीत राज ईडी के साथ सहयोग कर रहे हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। राउत ने कहा, ‘‘चिदंबरम के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, उनके पुत्र को इसी मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। चिदंबरम कुछ समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय के कदम को बार-बार राजनीतिक प्रतिशोध करार देने से विभाग के जांच अधिकारियों का हौसला पस्त होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत