1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ठाकरे-शाह की भेंट से फ़ैसला नहीं बदलेगा, शिवसेना अकेले लड़ेगी चुनाव- संजय राउत

ठाकरे-शाह की भेंट से फ़ैसला नहीं बदलेगा, शिवसेना अकेले लड़ेगी चुनाव- संजय राउत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2018 11:03 am IST,  Updated : Jun 07, 2018 11:03 am IST

बीजेपी और शिवसेना के बीच नाराज़गी को दूर हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि इस बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान आ गया. राउत ने शिवसेना-भाजपा के बीच कथित सुलह के बिल्कुल उल्टे बयान देते हुए कहा कि 2019 में शिवसेना अकेले ही चुनाव लड़ेगी. 

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut

बीजेपी और शिवसेना के बीच नाराज़गी को दूर हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि इस बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान आ गया. राउत ने शिवसेना-भाजपा के बीच कथित सुलह के बिल्कुल उल्टे बयान देते हुए कहा कि 2019 में शिवसेना अकेले ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात से फैसला नहीं बदलेगा क्योंकि शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लोकसभा सहित सभी चुनाव अकेले चुनाव लड़ने का फैसला पहले ही हो चुका है.

ग़ौरतलब है कि रिश्तों में तल्ख़ी के बीच बुधवार रात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उद्धव ठाकरे से मिलने उनके घर मातोश्री पहुंचे थे और दोनों के बीच करीब सवा दो घंटे की बैठक हुई थी. बैठक के दौरान उद्धव ने अमित शाह के सामने बीजेपी को लेकर अपनी और अपनी पार्टी की तमाम नाराज़गियों को रखा. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने उद्धव को उनकी सभी शिकायतें दूर करने का भरोसा दिलाया. इस भरोसे के बाद शिवसेना अब 2019 में गठबंधन पर बात करने को राजी हो गई है. कल शाम करीब पौने आठ बजे अमित शाह जब मातोश्री पहुंचे तो उद्धव ठाकरे ने पूरे परिवार के साथ उनका स्वागत किया था.

लेकिन संजय राउत के बयान से दोनों पार्टियों के बीच भविष्य ख़ासकर आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत