1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुमारस्वामी के शपथग्रहण में कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे येचुरी

कुमारस्वामी के शपथग्रहण में कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे येचुरी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 21, 2018 10:59 pm IST,  Updated : May 21, 2018 10:59 pm IST

येचुरी ने कहा, दिल्ली आए भावी मुख्यमंत्री ने मुझे फोन किया। मैंने कहा कि औपचारिकता की कोई आवश्यकता नहीं है...

Communist Party of India (Marxist) General Secretary...- India TV Hindi
Communist Party of India (Marxist) General Secretary Sitaram Yechury

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में एच डी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। कुमारस्वामी ने येचुरी को व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित किया है।

येचुरी ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली आए भावी मुख्यमंत्री ने मुझे फोन किया। मैंने कहा कि औपचारिकता की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मुझे शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। मैं 23 मई को बेंगलुरु में इसमें शामिल होऊंगा।’’

दिल्ली में माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में पार्टी ने समारोह में शामिल होने के लिए येचुरी को प्रोत्साहित किया।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी की बैठक में हमने भाजपा को हराने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष बलों को एकजुट करने की राजनीतिक लाइन अपनाई। कांग्रेस सहित सभी धर्मनिरपेक्ष बलों के साथ येचुरी के मंच साझा करने में कोई समस्या नहीं है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत