
केजरीवाल को मिला बड़ा झटका
दिल्ली में आम आदमी पार्टी में पहले सोमनाथ भारती विवादों में रहे और अब कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर फर्जी डिग्री को लेकर पार्टी विवादों में है। अरविंद केजरीवाल ने कल विधानसभा सत्र में अपने साथ हुए धोखे का विवरण किया। अरविंद केजरीवाल ने सदन में विपक्षियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जितेंद्र सिंह तोमर से लिखित में सफाई मांगी थी जिसमें तोमर ने यह माना था कि उन पर लग रहे फर्जी डिग्री के आरोप बेबुनियाद है और वह अपनी बेगुनाही साबित कर लेंगे। लेकिन पिछले दिनों मीडिया में चल रही खबरों में अगर सच्चाई है तो उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है।