1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोहराबुद्दीन केस: स्मृति ईरानी ने कहा-कांग्रेस ने अमित शाह को झूठे केस में फंसाया

सोहराबुद्दीन केस: स्मृति ईरानी ने कहा-कांग्रेस ने अमित शाह को झूठे केस में फंसाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2019 03:59 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 04:45 pm IST

स्मृति ईरानी ने कोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि वर्षों से चले आ रहा प्रपंच का खुलासा हो गया। यह जजमेंट अपने आप में इस बात का प्रतीक है कि सीबीआई के माध्यम से...

Smriti Irani- India TV Hindi
Smriti Irani Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस को लेकर अदालत के फैसले पर आज केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर लीडर स्मृति ईरानी ने  कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अमित शाह को झूठे केस में फंसाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि इससे साबित होता है कि सत्ता में रहकर प्रशासनिक ढांचे का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक प्रतिद्वतिदयों को खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी न्याय को भी कुचलने के लिए ततपर रहती है।

स्मृति ईरानी ने कोर्ट के जजमेंट का हवाला देते हुए कहा कि वर्षों से चले आ रहा प्रपंच का खुलासा हो गया। यह जजमेंट अपने आप में इस बात का प्रतीक है कि सीबीआई के माध्यम से एविडेंस को क्रियेट किया गया ताकि वे अमित शाह को राजनीतिक रूप से गिरा सकें। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को अपने इस षडयंत्र में आखिरकार मुंह की खानी पड़ी। हाल में स्पेशल कोर्ट के जजमेंट जो कहा गया है वह काफी चौंकानेवाला है। इससे जाहिर होता है कि वे किस तरह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राजनीतिक करियर को तबाह करना चाहते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत