1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष'

सोनिया गांधी का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2017 11:36 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 11:36 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को इशारों में कहा कि उनके बेटे राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।

sonia rahul- India TV Hindi
sonia rahul

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को इशारों में कहा कि उनके बेटे राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोनिया ने समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत में इस ओर इशारा किया। सोनिया ने चैनल के कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर लिखी किताब के तीसरे संस्करण के विमोचन से इतर यह बात कही। उन्होंने कहा, "आप यह काफी दिनों से पूछ रहे हैं और अब यह होने जा रहा है।"

राहुल गांधी ने हालांकि इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। वह इससे इतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मुद्दे पर पहुंच गए। राहुल गांधी इस महीने के अंत तक अपनी मां का स्थान ले सकते हैं। इस समय पार्टी राज्य अध्यक्षों, केंद्रीय समिति के सदस्यों को नियुक्त करने में लगी है। कांग्रेस में फैसले लेने वाली कार्यसमिति जल्द ही बैठक करेगी और नए अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव की तारीख पर चर्चा करेगी। 

बता दें कि पिछले काफी समय से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा चल रही है। इस महीने राहुल अपनी मां सोनिया की जगह पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस इस समय राज्यों के प्रमुख, पार्टी के सदस्यों और सेंट्रल बॉडी तथा अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया से गुजर रही है। कांग्रेस वर्किंग कमिटी जल्द ही नए अध्यक्ष पद के चयन के लिए तारीख की घोषणा कर सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत