लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती द्वारा विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ने के निर्णय के बाद भाजपा ने विपक्षी गठबंधन को लेकर कटाक्ष किया है। मायावती के फैसले के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा, ''चुनाव के पहले जो गठबंधन हुआ था हार के बाद आज वह अंतिम सांसे, अंतिम हिचकियां ले रहा है, एक तरह से वह वेंटीलेटर पर है, कभी भी, वेंटीलेटर पर जो हिचकियां है वह और बढ़ सकती है।''
Related Stories
शर्मा ने सोमवार शाम कहा कि जो जाति के नाम पर गठबंधन होते हैं, राजनीतिक गठजोड़ होते हैं, उनकी अल्पआयु होती है। एक निश्चित समय बीतने के बाद वह अपना अस्तित्व खो देते हैं। उत्तर प्रदेश में अवसरवादी गठबंधन हुआ था।
उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सारे प्रयोग उत्तरप्रदेश में फेल हुए हैं। जनता ने सबको साथ लेकर चलने की मोदी जी की प्रवृत्ति को स्वीकारा है और सारे अवसरवादी गठबंधन को नकार दिया।