1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनावी गठबंधन का कोई भी निर्णय नेता जी लेंगे: अखिलेश यादव

चुनावी गठबंधन का कोई भी निर्णय नेता जी लेंगे: अखिलेश यादव

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 03:56 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के बारे में जो भी निर्णय होगा वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का होगा

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के बारे में जो भी निर्णय होगा वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का होगा और इस संबंध में उन्हें जो भी सुझाव देना होगा, वह पार्टी फोरम पर देंगे। अखिलेश ने कहा, मुझे जो भी सुझाव देना होगा पार्टी फोरम पर दूंगा। चुनाव नजदीक है, (गठबंधन से) किसे फायदा होगा, किसे नुकसान, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेना है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अखिलेश उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी गायत्री प्रसाद प्रजापति के पिता के निधन पर सांत्वना देने उनके घर गये थे, जहां पत्रकारों ने उनसे संभावित महागठबंधन के बारे में सवाल पूछे। कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन के बारे में सीधे सवाल होने पर अखिलेश ने उत्तर टालते हुए कहा, यदि सपा और कांग्रेस गठबंधन चाहेंगे, तो क्या आप (मीडिया) रोक लेंगे।

गौरतलब है कि सपा के रजत जयंती समारोह में जनता परिवार से अलग होकर वजूद में आये राजद, रालोद, जदयू के नेताओं के एक मंच़ पर आने और विगत छह दिन के भीतर पीके की सपा मुखिया से तीन दौर की लम्बी बातचीत के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार जैसा महागठबंधन बनाने की संभावनाओ को लेकर कयासबाजी शुरू हो गयी।

पीके की सपा मुखिया से पहली मुलाकात एक नवम्बर को दिल्ली में हुई थी, जबकि कल लखनऊ में भी दोनों के बीच लम्बी बातचीत के बाद अटकलें और तेज हो गयी है। हालांकि सपा अभी इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोल रही है। पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कल पार्टी राज्य मुख्यालय पर एक बैठक के बाद संवाददाताओं द्वारा महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जब गठजोड़ हो जाएगा, तभी इस बारे में कोई बात की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत