1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा में मंत्रियों के लंबे उत्तरों पर मुलायम ने जताई नाराजगी

लोकसभा में मंत्रियों के लंबे उत्तरों पर मुलायम ने जताई नाराजगी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2017 03:31 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 03:31 pm IST

नयी दिल्ली: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों के लंबे उत्तरों पर आज सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने नाराजगी दिखाई। प्रश्नकाल में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी अपने

Mulayam Singh- India TV Hindi
Mulayam Singh

नयी दिल्ली: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों के लंबे उत्तरों पर आज सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने नाराजगी दिखाई। प्रश्नकाल में कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी अपने मंत्रालय से संबंधित प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दे रहे थे। उनके उत्तर के बाद मुलायम ने कहा, यहां प्रश्नों के उत्तर दिये जा रहे हैं या भाषण हो रहा है। हर प्रश्न पर लंबे चौड़े भाषण हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं सात बार विधानसभा का सदस्य रहा हूं और संसद सदस्य भी हूं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी कहा कि वह पहले ही सदस्यों और मंत्रियों को संक्षिप्त प्रश्न पूछने और संक्षिप्त ही उत्तर देने के लिए कह चुकी हैं। स्पीकर पहले भी प्रश्नकाल में सांसदों और मंत्रियों से अपने प्रश्न और उत्तर संक्षिप्त रखने को कहती रही हैं ताकि अधिक से अधिक सदस्यों के प्रश्न लिये जा सकें।

गौरतलब है कि मुलायम पहले भी सदन में प्रश्नकाल में मंत्रियों द्वारा लंबे उत्तर देने पर नाराजगी जताते रहे हैं। पिछले साल पांच मई को जब प्रश्नकाल के दौरान उर्जा मंत्री पीयूष गोयल तापीय विद्युत संयंत्रों में पानी की कमी से संबंधित प्रश्न का उत्तर विस्तार से दे रहे थे तब भी सपा नेता मुलायम ने लंबे जवाब पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि प्रश्नकाल में हां या ना में जवाब होने चाहिए और उत्तर छोटे होने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत