1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ढोंगी तथा झूठा, 6 से अधिक सीट नहीं: सुखबीर बादल

केजरीवाल ढोंगी तथा झूठा, 6 से अधिक सीट नहीं: सुखबीर बादल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2016 10:52 pm IST,  Updated : Nov 20, 2016 10:53 pm IST

जालंधर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ढोंगी तथा झूठा करार देते हुए पंजाब में सत्तारूढ शिरोमणि अकाली दल (ब) के अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आज यहां कहा है कि वह इस बात

sukhbir singh badal- India TV Hindi
sukhbir singh badal

जालंधर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ढोंगी तथा झूठा करार देते हुए पंजाब में सत्तारूढ शिरोमणि अकाली दल (ब) के अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आज यहां कहा है कि वह इस बात से दो सौ फीसदी आश्वस्त हैं कि आगामी चुनावों के बाद राज्य में लगातार तीसरी बार शिअद भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी क्योंकि आप को 6 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी और कांग्रेस को पार्टी के नेता ही हरायेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राज्य की गठबंधन सरकार में शामिल में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुखबीर ने कहा, जिस तरह से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के शासन में सड़क से लेकर लोगों के रसोईघर तक का विकास हुआ है उससे मैं 200 फीसदी आश्वस्त हूं और आप सबको आश्वस्त करता हूं कि राज्य में लगातार तीसरी बार गठबंधन की सरकार बनेगी।

सुखबीर ने कहा, शिअद भाजपा गठबंधन ने विकास का काम किया है। कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस वाले ही हराने में लगे हुए हैं। यहां की आवाम केजरीवाल को राज्य में आने नहीं देगी इसलिए गठबंधन की सरकार लगातार तीसरी बार बनना तय है।

उन्होंने कहा, केजरीवाल ढोंगी और झूठे है। वह जो कहते है और वह करते नहीं है। उसकी कथनी और करनी में फर्क होता है। प्रदेश में आप सरकार बनाने के सपने देख रही है लेकिन उन्हें छह सात सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत