1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत ने जम्मू में शिवखोड़ी गुफा के किए दर्शन

दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत ने जम्मू में शिवखोड़ी गुफा के किए दर्शन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2018 11:54 am IST,  Updated : Mar 12, 2018 11:54 am IST

इन दिनों जम्मू कश्मीर की आध्यात्मिक यात्रा कर रहे दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने जम्मू संभाग के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवखोड़ी गुफा के दर्शन किए।

Rajnikanth- India TV Hindi
Rajnikanth

इन दिनों जम्मू कश्मीर की आध्यात्मिक यात्रा कर रहे दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत ने जम्मू संभाग के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवखोड़ी गुफा के दर्शन किए। रविवार शाम करीब पांच बजे रजनीकांत रियासी पहुंचे. इसके बाद उन्होंने चार किलोमीटर की लंबी चढ़ाई घोड़े से तय की. रजनीकांत यहां अपने गुरूओं के साथ आएं हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं आध्यात्मिक यात्रा पर हूं इस लिए राजनीति पर कोई बात नहीं करना चाहूंगा लेकिन जल्द राजनीति से जुड़े हर सवालों का जवाब दूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने भारत के सभी शिव मंदिरों में जाने का निश्चय किया है.

गौरतलब है कि उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े. बता दें कि इससे पहले शनिवार को वो हिमाचल भी गए थे. जहां उन्होंने बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में माथा भी टेका. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत