1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सर्जिकल स्ट्राइक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना

सर्जिकल स्ट्राइक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 01:55 pm IST

2016 में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से सवाल उठाए हैं

Surgical Strike again questioned by Congress leader Kamal Nath - India TV Hindi
Surgical Strike again questioned by Congress leader Kamal Nath  Image Source : KAMAL NATH'S TWITTER

भोपाल। 2016 में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कहते हैं मैने सर्जिकल स्ट्राइक की, कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की?’’ कमनाथ ने कहा कि देश में जब इंदिरा गांधी की सरकार थी तो पाकिस्तान के 90000 जवानों से सरेंडर करवाया गया था, लेकिन ये उसकी बात नहीं करेंगे।

भारतीय सेना ने उड़ी हमले का जबाव देने के लिए 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के उस पार जाकर आतंकवादियों के अड्डों पर हमला किया था और उस  हमले में कई आतंकियों के खात्मे का दावा किया गया था। लेकिन उस समय भी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। उस समय तो कई कांग्रेस नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत तक मांगे थे। कई कांग्रेस नेताओं ने यहां तक कहा था कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।

गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रोजगार के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा, ''आजकल मोदी जी क्या-क्या बात करते हैं, हमारे देश के युवाओं के बारे में बात नही करेंगे, रोज़गार, किसान के साथ न्याय हो इसके बारे में बात नहीं करेंगे। वो कहते थे कि 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोज़गार मिलेगा। मोदी जी 2 करोड़ छोड़िए, 2 लाख का नाम बात दीजिए।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत