1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा और प्रियंका की ट्रोलिंग राष्ट्रीय शर्म का विषय: अहमद पटेल

सुषमा और प्रियंका की ट्रोलिंग राष्ट्रीय शर्म का विषय: अहमद पटेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2018 10:00 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 10:00 pm IST

लखनऊ में एक दंपत्ति के पासपोर्ट विवाद को लेकर ट्रोल ने सुषमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। प्रियंका चतुर्वेदी की 10 वर्षीय बेटी के खिलाफ भी एक ट्रोल ने अभद्र टिप्पणी की। प्रियंका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है...

ahmed patel- India TV Hindi
ahmed patel

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया में ट्रोल किए जाने को लेकर आज नरेंद मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर सरकार अपने मंत्रियों का बचाव नहीं कर पा रही है तो आम जनता की बात तो छोड़ ही दीजिए।

पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सुषमा स्वराज जी, प्रियंका चतुर्वेदी और कई अन्य महिलाओं को अपशब्द कहा जाना राष्ट्रीय शर्म का विषय है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर सरकार अपने मंत्रियों का बचाव नहीं कर सकती तो फिर सोचिए आम लोगों का क्या भविष्य है?’’

लखनऊ में एक दंपत्ति के पासपोर्ट विवाद को लेकर ट्रोल ने सुषमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

प्रियंका चतुर्वेदी की 10 वर्षीय बेटी के खिलाफ भी एक ट्रोल ने अभद्र टिप्पणी की। प्रियंका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत