1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा ने पुराना वीडियो पोस्ट कर कहा- देखिए पूर्व लोस स्पीकर मीरा कुमार विपक्ष के नेताओं से कैसे बात करती हैं

सुषमा ने पुराना वीडियो पोस्ट कर कहा- देखिए पूर्व लोस स्पीकर मीरा कुमार विपक्ष के नेताओं से कैसे बात करती हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2017 05:09 pm IST,  Updated : Jun 25, 2017 05:23 pm IST

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को एक पुराना वीडियो और एक पुरानी खबर साझा कर विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की। सुषमा ने ट्वीट पर यह सामग्री साझा करते हुए लिखा है, "लो

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: देश के अगले राष्ट्रपति के लिए होने वाले चुनाव से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को एक पुराना वीडियो और एक पुरानी खबर साझा कर विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की। सुषमा ने ट्वीट पर यह सामग्री साझा करते हुए लिखा है, "लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए मीरा कुमार विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार करती थीं।"

यह वीडियो 2013 की लोकसभा कार्यवाही का है। 6 मिनट के इस वीडियो में सुषमा कई घोटालों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भड़की नजर आ रही हैं।

वीडियो में चार मिनट के बाद तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सुषमा को अपनी बात समाप्त करने का इशारा करते हुए कह रही हैं, "ठीक है..धन्यवाद..ओके..मुझे आगे की कार्यवाही बढ़ानी है..।"

विदेश मंत्री सुषमा ने इसके अलावा समाचार पत्र 'पायनियर' में तीन मई, 2013 को प्रकाशित एक खबर का लिंक भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि लोकसभा अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज को उनके 120 सेकेंड के भाषण के दौरान 60 बार रोका-टोका।

वीडियो के आखिर में सुषमा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सदन का बहिर्गमन कर जाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत