1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. माया के ‘मौर्य’ थामेंगे BJP का दामन, कल ज्वॉइन करेंगे पार्टी

माया के ‘मौर्य’ थामेंगे BJP का दामन, कल ज्वॉइन करेंगे पार्टी

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 07, 2016 08:42 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 11:26 pm IST

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कल यानी सोमवार को औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कल भाजपा मुख्यालय में दोपहर

swami prasad maurya- India TV Hindi
swami prasad maurya

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कल यानी सोमवार को औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक कल भाजपा मुख्यालय में दोपहर 12 बजे तक उनको पार्टी की सदस्यता दिला दी जाएगी।

आपको बता दें मौर्या बसपा सुप्रीमो मायावती के रवैये से नाराज चल रहे थे और उन्होंने बसपा को छोड़ते ही मीडिया में अपनी नाराजगी खुले तौर पर व्यक्त की थी। वहीं मौर्या की इस बयानबाजी के बाद मायावती ने भी तल्ख टिप्पणी की थी। मायावती ने मौर्या का जाने को पार्टी के लिए बेहतर बताया था।

गौरतलब है बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी बसपा में स्वामी प्रसाद मौर्या एक अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं मौर्या का भाजपा में शामिल होना भाजपा के लिए आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी बढ़िया माना जा रहा है। साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार सीधी लड़ाई बसपा और भाजपा के बीच होने की संभावना तेज मानी जा रही है।

कांग्रेस की स्थिति राज्य में पहले से ही बेहतर नहीं है और शीला दीक्षित को सीएम उम्मीदवार बनाने के बाद उनकी स्थिति में कोई खासा परिवर्तन आने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, हालांकि प्रियंका के आने से कांग्रेस की स्थिति में मामूली सुधार जरूर हो सकता है लेकिन वो नंबर 3 या 4 पर ही रहेगी। वहीं सपा की स्थिति भी काफी बुरी नजर आ रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत