पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को देश के लिए भी समय निकालना चाहिए। जनता ने उन्हें विदेश यात्राओं के लिए जनादेश नहीं दिया है।
पटना में तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के विकास के लिए फुर्सत नहीं है। वे तो कपड़ा धुलवाने के लिए भारत लौटते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता ने कहा कि बिहार की नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी।
तेजस्वी ने कहा कि काम करने का अब सही वक्त आया है। पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिली है।