1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का विवादित बयान, पाकिस्तान से कर दी भारत की तुलना, तानाशाही का लगाया आरोप

राहुल गांधी का विवादित बयान, पाकिस्तान से कर दी भारत की तुलना, तानाशाही का लगाया आरोप

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2018 04:12 pm IST,  Updated : May 17, 2018 04:12 pm IST

राहुल ने इस वर्ष की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के संवाददाता सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए कहा, ऐसा पाकिस्तान और अफ्रीका में होता है। लेकिन भारत में 70 वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ...

congress president rahul gandhi- India TV Hindi
congress president rahul gandhi

रायपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय संविधान पर 'गंभीर हमला' किया जा रहा है और देश की न्यायपालिका की मौजूदा हालत पाकिस्तान की न्यायपालिका जैसी है। राहुल ने यहां जन स्वराज सम्मेलन में कहा, "प्राय: लोग न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाते हैं। लेकिन 70 वर्षो में पहली बार हमने देखा कि न्यायाधीश लोगों के सामने आकर यह कह रहे हैं कि उन्हें धमकाया जा रहा है और काम नहीं करने दिया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें सामान्य तौर पर तानाशाही (डिक्टेटरशिप) में होती है। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के संवाददाता सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए कहा, "ऐसा पाकिस्तान और अफ्रीका में होता है। लेकिन भारत में 70 वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ।"

उन्होंने कहा कि देश में संविधान पर ‘‘जबरदस्त आक्रमण’’ हो रहा है। कर्नाटक में विधायक एक तरफ हैं तथा एक तरफ राज्यपाल हैं। आप जानते हैं कि कोशिश क्या है। जनता दल सेक्युलर के नेता ने कहा है कि उनके विधायकों को खरीदने के लिए सौ करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है। राहुल ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार की बात करनी है तो राफेल डील के बारे में बात कीजिए, अमित शाह के बेटे के बारे में बात कीजिए और पीयूष गोयल की कंपनी के बारे में बात कीजिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत