1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम-शि‍वपाल-अखिलेश की 2 घंटे की मीटिंग: भला तेरा सर्वे मेरे सर्वे से बेहतर कैसे...?

मुलायम-शि‍वपाल-अखिलेश की 2 घंटे की मीटिंग: भला तेरा सर्वे मेरे सर्वे से बेहतर कैसे...?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2016 09:32 am IST,  Updated : Dec 30, 2016 09:32 am IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की धमक के बीच समाजवादी पार्टी में गुरुवार को धमासान हुआ। मुद्दा था टिकटों का बंटवारा। पिता यानी नेताजी यानी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश के कई समर्थकों

akhilesh-mulayam-shivpal-yadav.j- India TV Hindi
akhilesh-mulayam-shivpal-yadav.j

त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की धमक के बीच समाजवादी पार्टी में गुरुवार को धमासान हुआ। मुद्दा था टिकटों का बंटवारा। पिता यानी नेताजी यानी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश के कई समर्थकों के टिकट काट दिए। अपने समर्थक मंत्रियों और विधायकों का दर्द सुनने के बाद अखिलेश दोपहर एक बजे तमतमाते हुए मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच 1 घंटे मीटिंग हुई जिसमें नाम काटने की वजह सर्वे बताया गया। इस बीच शिवपाल यादव को भी तलब किया गया जो अपना सर्वे लेकर आए। तीनों के बीच एक और 1 घंटे की मीटिंग हुई। मीटिंग कुछ इस तरह रही:

अखिलेश- मेरे समर्थकों के नाम लिस्ट से क्यों काटे...?

मुलायम- मेरे मुताबिक वो सभी हार रहे हैं...

अखिलेश- उनकी जीत की गारंटी मेरी है, आपको मेरे चयन पर विश्वास करना चाहिए था...

इस बीच अखिलेश ने पहले मुलायम सिंह यादव को उन मंत्रियो और विधायको की नाराज़गी के बारे में बताया जिनका टिकट कटा है फिर अखिलेश ने अपने मोबाइल से इनमें से दो मंत्रियों रामगोविंद चौधरी और अरविन्द सिंह गोप को फ़ोन लगाया और नेताजी से बात कराई। नेताजी ने उन्हें समझाया और बताया कि सर्वे रिपोर्ट उनके खिलाफ है।

अखिलेश- मेरे सर्वे के मुताबिक ये सभी उम्मीदवार जीत रहे हैं...

शिवपाल यादव को उस सर्वे रिपोर्ट के साथ बुलाया गया जिस आधार पर टिकट काटे गए हैं। अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाये।   अखिलेश ने नेताजी को अपनी सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें इन नेताओं की जीत बताई गई है.

अखिलेश- मुझे वो सर्वे की रिपोर्ट दिखा दीजिये जिसमें अतुल प्रधान, पवन पाण्डेय, संग्राम सिंह यादव, रामगोविंद चौधरी और अरविन्द सिंह गोप के हारने की बात है क्योंकि मैंने जो सर्वे करवाया है उसमे वो जीत रहे हैं....

आखिर में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों की सर्वे रिपोर्ट देखी और कुछ नामों पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया।

इस बैठक के बाद अखिलेश वापस अपने समर्तकों के बीच गए और उनसे चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा। शाम तक अखिलेश ने 235 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 64 ऐसे नए उम्मीदवारों के नाम हैं जो पार्टी लिस्ट में नही हैं। वहीं शिवपाल ने भी बाकी 78 में से 68 उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी। अब मुलायम शिवपाल की ओर से घोषित उम्मीदवारों की संख्या 393 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत