1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता की टीएमसी को बड़ा झटका, विधायक सुनील सिंह समेत कई पार्षद बीजेपी में शामिल

ममता की टीएमसी को बड़ा झटका, विधायक सुनील सिंह समेत कई पार्षद बीजेपी में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 05:02 pm IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नावपढ़ा के टीएमसी विधायक सुनील सिंह ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया है। 

TMC MLA Join BJP- India TV Hindi
TMC MLA Join BJP Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। नावपढ़ा के टीएमसी विधायक सुनील सिंह ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया है। सुनील सिंह के साथ जिन लोगों ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की उनमें 12 पार्षद शामिल हैं। इसके अलावा 4 डॉक्टर, एक कलाकर के साथ ही कांग्रेस के एक पार्षद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

इन सभी लोगों ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय के उपस्थिति में बीजेपी का सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने ममता के अहंकार को देशभर में जारी डॉक्टरों की हड़ताल की वजह बताया। उन्होंने कहा कि ये सब उनके अहंकार की वजह से हो रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1140575072450764801

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत